संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। नागालैंड स्टेट डियर डेली लाटरी में डेराबस्सी क्षेत्र के लॉटरी विक्रेता हैप्पी आनंद लाटरी स्टाल से चंदन सूद पुत्र भूपेंद्र कुमार सूद निवासी गली नंबर 5 साधु नगर डेराबस्सी का 15 अगस्त को खरीदी लॉटरी में 2.25 लाख का इनाम निकला है। चंदन ने बताया के उसने जिंदगी में पहली बार हैप्पी आनंद लॉटरी विक्रेता से टिकट नंबर 36057 खरीदी थी। लॉटरी खरीदने के बाद उसे लगा कि लॉटरी तो निकलनी नहीं है और रात के समय दुकान बंद करने से पहले लॉटरी कूड़ेदान में फेंक दी, जब उसे सुबह लॉटरी विक्रेता का फोन आया तो उसने फटाफट दुकान पर जाकर कूड़ेदान से टिकट निकाली और नंबर चेक किया, जिससे उसे सवा दो लाख रुपये का इनाम निकलने का पता चला। इससे उसके घर में खुशी का माहौल है। उसके घर बधाई देने वालों का तातां लगा है। वह सभी लोगों को लड्डू खिला रहे हैं।