मोहाली। जिले की सरकारी संस्थाओं में कोविड टीकाकरण प्रोग्राम की दूसरी खुराक देने की शुरुआत सोमवार को हो गई है। दूसरे चरण की शुरुआत जिला सिविल अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने की। इस दौरान कुल 25 अधिकारियों व मुलाजिमों को टीका लगाया गया।
डॉ. आदर्शपाल कौर ने बताया कि सेहत मुलाजिमों को कोरोना से बचाने के लिए कोविशिल्ड टीके लगाए गए हैं। इससे पहले सिविल सर्जन, जिला टीकाकरण अफसर डॉ. वीना जरेवाल, डॉ. विजय भगत, डॉ. हरमिंदरजीत सिंह चीमा समेत कई अन्य अधिकारी टीकाकरण करवा चुके हैं। जिले में मुहिम को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। किसी भी जानकारी के लिए सेहत विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर डॉ. विजय भगत, डॉ. हरमिंदर पाल सिंह चीमा, डॉ. संदीप सिंह मौजूद थे।