फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में फेज-छह के सिविल अस्पताल में 83 लोगों का टीकाकरण

विज्ञापन
निजी अस्पताल में टीका लगवातीं सांसद परनीत कौर। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना टीकाकरण के तीसरा चरण का सोमवार से आगाज हो गया है। इस दौरान शहर के फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल में 83 लोगों ने टीका लगवाया। इसके अलावा शहर के करीब 30 निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों व 45 से 59 साल के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। पटियाला की सांसद एवं राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने फोर्टिस अस्पताल में पहुंचकर टीका लगवाया। इस दौरान उनके साथ अन्य पारिवारिक सदस्य भी पहुंचे थे।
टीकाकरण के दौरान सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। डीसी ने कहा कि तीसरे चरण का आगाज काफी बढ़िया रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द की इस महामारी का अंत हो जाएगा। जानकारी के अनुसार जिन 83 लोगों का टीकाकरण किया गया उनमें से 79 वे लोग हैं, जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक थी। इसके अलावा चार लोग 45 से 59 साल के बीच के थे, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। टीकाकरण के बाद सभी लोगों को 30 मिनट तक बिठाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें