फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबगढ़ रोड पर बन रहे हॉल का किया विरोध

विज्ञापन
डाले जा रहें शेड। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
डेराबस्सी। गुलाबगढ़ रोड पर स्थित सनातन धर्म की खाली पड़ी पीर बाबा मैदान की जगह में बनाए जा रहे हाल का नजदीकी रिहायशी क्षेत्र के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों की तरफ से इस संबंधी नगर काउंसिल व एसडीएम को शिकायत देकर काम बंद करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

शीला रानी, सतविंद्र, सीमा, अनीश कुमार, हरतोज सिंह, कुलदीप सिंह, कल्पना, मोहन, बलजीत सिंह, सरवेश राणा, अरमिंद्र सिंह, मनील कुमार, विजय सिंह, राकेश कुमार, रविंद्र राणा, मीनाक्षी शर्मा, प्रियंका शुक्ला, गुलजार ममता, अरुण कुमार, संदीप कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि सनातन धर्म सभा की तरफ से गुलाबगढ़ रोड पर पीर बाबा ग्राउंड की खाली जगह पर एक शेड डाल कर बड़ा हाल बनाया जा रहा है।
इसका प्रयोग यहां विवाह समागमों सहित अन्य प्रोग्रामों के लिए किया जाएगा। रिहायशी क्षेत्र में विवाह समागम के दौरान बजने वाले डीजे की ऊंची आवाज के कारण ध्वनि प्रदूषण फैलेगा जिस कारण नजदीकी रिहायशी क्षेत्र के निवासियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी। वहीं, एसडीएम डेराबस्सी कुलदीप बावा ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

लोग बोले- बच्चों की पढ़ाई होगी बाधित
ध्वनि प्रदूषण के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों व पढ़ाई करने वाले बच्चों को आएगी। इसका बच्चों की पढ़ाई पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। लोगों ने कहा कि पहले ही कोरोना महामारी के कारण बच्चों की पढ़ाई पिछड़ चुकी है। अब यहां हाल तैयार होने के बाद बच्चों की चल रही ऑनलाइन पढ़ाई को नुकसान होगा। नियम मुताबिक किसी भी हाल को तैयार करने से पहले नजदीकी रिहायशी क्षेत्र के निवासियों को सुविधा का ख्याल रखना भी जरूरी है। कई घरों में बीमार बुजुर्ग रहते हैं जिनको विवाह समागमों के दौरान दिक्कत आएगी। इसके अलावा कार्यक्रमों के दौरान सड़क पर यातायात बाधित होगा। इमरजेंसी के दौरान मरीजों को ले जाने में दिक्कत आएगी।
सभा के प्रधान बोले- लोगों को मिलेगी सुविधा
सनातन धर्म सभा के प्रधान सुभाष गुप्ता ने दावा किया कि यहां विवाह शादियों के लिए नहीं, बल्कि सत्संग हाल तैयार किया जा रहा है। यह हाल नजदीकी रिहायशी क्षेत्र सहित पूरे शहर निवासियों की सुविधा के लिए तैयार किया जा रहा है। जहां वह किसी की मृत्यु होने पर भोग व अन्य अपने धार्मिक कार्यक्रमों के लिए मुफ्त इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन

कैप्शन -सनातन धर्म सभा की तरफ से गुलाबगढ़ रोड पर हाल के लिए डाले जा रहे शेड का दृश्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें