फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ढकोली के सर्वांगीण विकास के लिए आगे आई उर्वा, एक से आठ नवंबर तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद
विज्ञापन

जीरकपुर। ढकोली को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए यूनिफाइड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (उर्वा) ने विशेष पहल की है। एसोसिएशन की ओर से 1 से 8 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें विभिन्न आरडब्ल्यूए, स्थानीय निवासी, स्वयंसेवक और प्रशासनिक अधिकारी भाग लेंगे।
अभियान के दौरान जीरकपुर नगर परिषद के सहयोग से सड़कों पर फैले असुरक्षित बिजली के तारों, इंटरनेट व केबल नेटवर्क के लटकते तारों को व्यवस्थित करवाया जाएगा। साथ ही टूटी नालियों के ढक्कनों की मरम्मत और उन्हें सड़क के स्तर के बराबर करवाने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्वा अपनी वेबसाइट के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करेगी। इसके अलावा उर्वा डायरेक्टरी शुरू की जाएगी, जिसमें स्थानीय आरडब्ल्यूए निवासियों, दुकानदारों और कारोबारियों की जानकारी उपलब्ध होगी। एसोसिएशन ने सभी निवासियों और संस्थाओं से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें