मोहाली। पूर्व सैनिक पेंशनरों, उनकी विधवा पेंशनरों और आश्रितों के लिए जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय की ओर से 2 से 20 नवंबर तक विशेष कैंप लगाया जाएगा। जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन (सेवानिवृत्त) दविंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि नवंबर 2026 में जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाना अनिवार्य है। कैंप नया जिला प्रशासनिक परिसर, सेक्टर-10, एसएएस नगर स्थित कार्यालय में सरकारी छुट्टियों को छोड़कर लगेगा। पेंशनर सेना पेंशन पीपीओ, आधार कार्ड, पेंशन खाते की बैंक पासबुक और ओटीपी प्राप्त करने वाला मोबाइल फोन साथ लेकर आएं, ताकि समय पर प्रमाण पत्र जमा करवाकर पेंशन संबंधी परेशानी से बचा जा सके।