फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अब मोहाली में सीखी जा सकेगी उर्दू, एक जनवरी से प्रशिक्षण कोर्स शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब में मातृभाषा पंजाबी के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ अन्य भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए भाषा विभाग एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। जिला भाषा अधिकारी के दफ्तर में 1 जनवरी 2026 से उर्दू आमोज़ (सीखने) का छह महीने का विशेष प्रशिक्षण कोर्स शुरू किया जा रहा है। यह पहल उर्दू सीखने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आई है। शोध अधिकारी डॉ. दर्शन कौर ने इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि यह कोर्स छह महीने की अवधि का होगा और इसकी कक्षाएं प्रतिदिन एक घंटे चलेंगी। दाखिला और परीक्षा के लिए 500 रुपये फीस निर्धारित की गई है। उर्दू सीखने की इच्छा रखने वाला किसी भी उम्र का व्यक्ति इसमें दाखिला ले सकता है। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी इस प्रशिक्षण का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर
इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है, क्योंकि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है। आवेदन फॉर्म जिला प्रबंधकीय परिसर स्थित जिला भाषा अधिकारी के कार्यालय (कमरा नंबर 518-ए, चौथी मंजिल) से कार्यदिवसों पर कार्यालयीन समय में निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। भरे हुए फॉर्म 31 दिसंबर तक उसी कार्यालय में जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें