जीरकपुर। लॉकडाउन में भी जिला प्रशासन की अनुमति के बिना इमिग्रेशन की दफ्तर खोलने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह भी पता चला है कि आरोपियों ने यह दफ्तर बिना लाइसेंस के खोला हुआ था और लोगों के साथ विदेश भेजने के नाम पर ठगी करते थे। पुलिस थाने के जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान भूपिंदर सिंह निवासी मुक्तसर और अंकुश निवासी जीरकपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ सिटी सेंटर माल में कोई व्यक्ति इमिग्रेशन का दफ्तर खोलकर लोगों के साथ ठगी कर रहा है। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर दफ्तर में दबिश दी और वहां मौजूद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वह कोई ऑर्डर और इमिग्रेशन का लाइसेंस नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है।