फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। स्थानीय पंचकूूला रोड पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस थाना ढकौली की एसआई सतिंदर कौर ने बताया कि रविवार देर रात पंचकूला रोड पर रेलवे फ्लाईओवर के नजदीक किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। यहां कुछ समय बाद ही इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पहचान के लिए 72 घंटों के लिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। सतिंदर कौर ने बताया कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसका कद करीब 5 फुट 5 इंच है और उसने नीली-सफेद धारियों वाली टी-शर्ट पहनी हुई थी और उसका रंग गेहुंआ है। जो कि प्रवासी प्रतीत होता है और उसकी उम्र करीब 35-40 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें