फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फ्लैट पर अज्ञात व्यक्तियों ने की फायरिंग, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सदर पुलिस ने 23 नवंबर को गांव संतेमाजरा में स्थित एसबीपी के एक फ्लैट पर फायरिंग करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में सुखजीवन सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी बठिंडा हालिया निवासी किरायेदार फ्लैट नंबर 216 टावर नंबर 3 एसबीपी नार्थ वैली गांव संतेमाजरा ने बताया कि वह म्यूजिक का काम करता है और 20 नवंबर को उसका दोस्त सिमरन सिंह निवासी पटियाला उसके पास आया था। वह दोनों खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को सुबह वह चाय पीने के लिए कुराली रोड पर स्थित किक स्टूडियो में गए थे, जबकि उसका दोस्त फ्लैट में सो रहा था। वह वापस आकर अपने कमरे में सो गया तो उसके दोस्त ने उसे उठाकर बताया कि फ्लैट की बालकनी वाला शीशा टूटा हुआ है। जब वह यह जानने के लिए चेक करने लगे कि शीशा कैसे टूटा तो कमरे से एक चला हुआ कारतूस मिला। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने अब अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें