फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मैरिज पैलेस में शादी समारोह से विदेशी करंसी समेत सोने के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। पुलिस चौकी मजात की पुलिस ने गांव स्वाड़ा में बने टैरीलस गार्डन पैलेस में एक युवती के विवाह समागम के दौरान नकदी, विदेशी करंसी और सोने के गहनों की बड़ी चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस चौकी मजात के अधिकारियों के अनुसार अभिषेक गर्ग पुत्र विनोद कुमार निवासी सेक्टर-91 मोहाली ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह बिजनेसमैन है। 23 नवंबर को उसकी बहन का विवाह गांव स्वाड़ा में बनें टैरीलस गार्डन पैलेस में था। इसमें उसके रिश्तेदार और यार दोस्त आए थे। इसी दौरान उसके पास दो बैग थे जिनमें से एक काले रंग के बैग में एक लैपटाॅप, 4.50 लाख की नकदी, दो हजार कैनेडियन डाॅलर, 400 यूएस डालर नकद थे और दूसरे सफेद बैग, जिस पर सुहाग ज्वेलर्स लिखा हुआ था, उसमें 21 हजार रुपये की नकदी, सोने का ब्रेसलेट, सोने की अंगूठी, एक चांदी का पर्स, एक एप्पल का मोबाइल फोन, एक फोन नोकिया और एक नजदीकी रिश्तेदार का ब्रिटिश कोलंबिया कनाडा का पासपोर्ट और एक और सैमसंग कंपनी का मोबाइल था। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर की रात को जब उसकी बहन के फेरों की तैयारी हो रही थी तो उसने अपने हाथों में पकड़े दोनों बैग अपने पैरों के पास जमीन पर रखे थे और वह खड़ा होकर फेरों की लिए मंडप की तैयारी करवा रहे थे। अचानक जब उन्होंने देखा तो दोनों बैग उनके पैरों के पास से गायब हो चुके थे। उन्होेंने अपने स्तर पर दोनों बैग को पैलेस में ढूंढने की कोशिश की लेकिन नही मिले। पुलिस ने इस मामले में अभिषेक गर्ग की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें