लालडू। अंबाला–कालका रेलवे लाइन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50 वर्ष के अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे चौकी लालड़ू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल डेराबस्सी की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए पहचान हेतु रखवा दिया। चौकी इंचार्ज मनोहर लाल ने बताया कि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक ने नीली लोअर, चेकदार कमीज पहन रखी थी और गले में हरे रंग का धागा था। पुलिस जांच जारी है।