फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चिट्टा पकड़ने गई पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो जवान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब में नशा तस्करों के बढ़ते दुस्साहस का सबसे बड़ा मामला शनिवार को मोहाली में सामने आया। हेरोइन (चिट्टा) की बड़ी खेप पकड़ने गई एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम पर तस्करों ने पहले फायरिंग की, फिर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह को गोली लगी जबकि सीनियर कांस्टेबल जगजीत सिंह तलवार के वार से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में फेज-6 के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कई विशेष टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एंटी-नारकोटिक्स सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि शनिवार शाम करीब चार बजे सनेटा गांव के पास हेरोइन की बड़ी खेप की डिलीवरी होने वाली है। सूचना के आधार पर टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर स्विफ्ट कार में सवार संदिग्धों को रोक लिया। पूछताछ शुरू होते ही आरोपियों ने पुलिस से बहस की और कुछ ही मिनटों में अपने साथियों को दूसरी कार से मौके पर बुला लिया।
आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। भागने के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों पर धारदार हथियारों से भी हमला किया। गोली लगने से हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह घायल हो गए जबकि सीनियर कांस्टेबल जगजीत सिंह पर तलवार से वार किया गया। पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए स्थिति संभालने की कोशिश की लेकिन हमलावर मौके का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में तत्काल नाकाबंदी कर दी गई। आरोपियों के संभावित भागने के सभी रास्तों पर चेकिंग शुरू कर दी गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हमले में शामिल लोगों का संबंध किसी संगठित ड्रग नेटवर्क से तो नहीं है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राज्य में नशे के खिलाफ अभियान पहले की तरह जारी रहेगा और इस हमले के बावजूद कार्रवाई में कोई ढील नहीं दी जाएगी। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापा मारा जा रहा है। साथ ही हेरोइन की खेप बरामद करने के प्रयास भी जारी हैं।
अधिकारी का कोट
एंटी-नारकोटिक्स टीम ड्रग तस्करों को पकड़ने गई थी। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की और धारदार हथियारों से हमला किया। दोनों घायल जवानों की हालत स्थिर है। पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नशा तस्करों के खिलाफ अभियान पहले की तरह जारी रहेगा। -सौरभ जिंदल, एसपी (डी), मोहाली
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें