फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अंडर-14 में सुप्रीत कौर, आकृति और स्मृति राणा का तूफानी प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित अस्मिता एथलेटिक्स लीग 2025 में अंडर-14 गर्ल्स कैटेगरी की बालिकाओं ने जबरदस्त प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लीग के पहले दिन अलग-अलग स्पर्धाओं में जिले की उभरती एथलीट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। लॉरेंस स्कूल की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल चार मेडल अपने नाम किए।
विज्ञापन

गर्ल्स ट्रायथलॉन-ए अंडर-14 में आकृति ने 1584 अंकों के साथ प्रभावशाली शुरुआत की। लॉन्ग जंप अंडर-14 में आकृति ने 3.30 मीटर की सटीक और मजबूत छलांग लगाकर लगातार अपनी प्रतिभा साबित की। हाई जंप अंडर-14 वर्ग में स्मृति राणा ने 1.15 मीटर की ऊंचाई को पार कर अपनी पहचान बनाई। गर्ल्स ट्रायथलॉन-बी अंडर-14 में सुप्रीत कौर ने 2470 अंक हासिल किए।
आईजीटीबी लॉन्ग जंप अंडर-14 में गुरसार कौर ने 3.7 मीटर की छलांग लगाकर फील्ड इवेंट्स में मोर्चा संभाला। वहीं शॉट पुट (आईजीटीबी एसपी अंडर-14) में जपनीत कौर का प्रदर्शन सबसे खास रहा। जपनीत ने 14.02 मीटर का शानदार थ्रो कर प्रतियोगिता में सबसे सशक्त प्रदर्शन दिया। गर्ल्स ट्रायथलॉन-सी अंडर-14 में रीत ने 2009 अंक जुटाए। ट्रैक स्पर्धा में भी उन्होंने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा और 60 मीटर आईजीटीसी डैश अंडर-14 को 8.57 सेकंड में पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें