फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चाचा ने भतीजे की आखों में मिर्ची डालकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शामपुर गांव में रंजिश के चलते चाचा ने परिवार समेत भतीजे की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर जमकर पिटाई की। भतीजे ने बताया कि तीन महीने पहले भी चाचा के परिवार ने हमला किया था, जिसमें घर के दो सदस्य बुरी तरह घायल हुए थे। उसका चाचा के साथ इससे पहले ही घर की जमीन पर केस चल रहा है।घायल जसपालगिर वासी गांव शामपुर ने बताया कि उनकी जमीन पर उनका और चाचा का कोर्ट में केस चल रहा है। इसी संबंध में पिछले तीन महीने पहले चाचा ने उनके परिवार पर हमला किया था जिसमें घर के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्हें फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ता कराकर पुलिस में शिकायत दी थी। परंतु उस शिकायत पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद उन्होंने चाचा के खिलाफ कोर्ट में मारपीट का केस भी किया था।
विज्ञापन

वीरवार शाम करीब छह बजे जसपाल अपने खेत में गया हुआ था तो पीछे से चाचा का परिवार ने उसे पकड़ लिया और उसकी आंख में मिर्च डालकर उसे पीटने लगे। इससे उसके कई अंदरूनी चोटें आई हैं। इसके बाद घायल को पत्नी ने फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। इस संबंध में घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें