डेराबस्सी। शहर में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से एक लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। सिकंदर सिंह पुत्र लेख सिंह निवासी गली नंबर 4, शक्ति नगर डेराबस्सी ने बताया कि उसकी पत्नी कुलजीत कौर यूनियन बैंक से पैसे निकलवाने गई थी। तभी वहां एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसने कुलजीत से बातचीत कर उसके एटीएम कार्ड बदल दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि पत्नी का उसको फोन आया कि बैंक से पैसे नहीं निकल रहे हैं तो जब मैं वहां पहुंचा और पैसे निकालने के लिए बैंक गया। इस दौरान फोन पर रुपये कटने के मैसेज आने लगे। ऐसे करके आरोपियों ने खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए।