फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने भतीजी से बनाए संबंध, हुई गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। चाचा द्वारा नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी दो-तीन साल से उसे शिकार बना रहा था। पीड़िता करीब 6 से 7 महीने की गर्भवती बताई जा रही है। इसका पता उस समय चला जब वह फिटनेस टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता अपने परिवार के साथ सेक्टर-11 चंडीगढ़ में रहती है। वहीं उसका आरोपी चाचा नयागांव थाना क्षेत्र में किराए पर रहता है। वह चाचा के यहां मिलने आती-जाती रहती थी। पीड़िता की चाची पहले से ही गर्भवती थी। इस कारण आरोपी ने पीड़िता से संबंध बनाने शुरू कर दिए। वह दो-तीन साल से संबंध बना रहा था लेकिन इसकी घर में किसी को भनक नहीं लगी थी। पीड़िता अभी वयस्क हुई तो किसी कोठी में काम करने के लिए गई। इस दौरान कोठी मालिक ने उससे फिटनेस सर्टिफिकेट मांगा। वह सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सेक्टर-16 अस्पताल गई तो परिवार को बेटी के गर्भवती होने का पता चला। इसकी शिकायत उन्होंने सेक्टर-11 पुलिस थाने में दी। वहां पर जीरो मुकदमा दर्ज कर मामला नयागांव पुलिस थाने को सौंप दिया गया। पुलिस ने नयागांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें