फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मामा-भांजा चोरी की छह मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने मामा-भांजे की जोड़ी को चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया है। यह दोनों चोरी की मोटरसाइकिल को कुछ दिन अपने पास रखने के बाद आगे बेच देते थे। पुलिस ने जांच के दौरान मामा-भांजे से चारी के छह मोटरसाइकिल बरामद किए हैं, जो दोनों ने ढकोली, पंचकूला और जीरकपुर की अलग-अलग जगहों से चोरी किए थे। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे पूछताछ में और भी मोटरसाइकिल बरामद हो सकते हैं। गिरफ्तार मामा-भांजे की पहचान चमकौर सिंह निवासी फिरोजपुर और हरप्रीत सिंह निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। चमकौर सिंह रिश्ते में हरप्रीत सिंह का मामा लगता है, पुलिस के अनुसार आरोपी रात के समय मोटरसाइकिल चोरी करके ले जा रहे थे। इसी दौरान एएसआई मेवा सिंह पुलिस पार्टी के साथ नाके पर मौजूद थे तो दोनों मोटरसाइकिल पर वहां से गुजर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उन्हें रोककर जांच की तो पाया कि मोटरसाइकिल चोरी का है। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने उनसे 4 बुलेट और दो मोटरसाइकिल समेत कुल 6 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। रिमांड के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों ने तीन मोटरसाइकिल ढकोली, दो जीरकपुर एरिया और एक मनीमाजरा एरिया से चोरी किया था। पुलिस के अनुसार सभी मोटरसाइकिलों की कीमत करीब 11 लाख के आसपास है।
चोरी की मोटरसाइकिल छिपाने के लिए जीरकपुर ले रखा था कमरा

ढकोली पुलिस थाने के एसएचओ गुरमेहर सिंह ने बताया कि दोनों चोर दिन में अपना काम करते थे और रात के समय जीरकपुर, ढकोली एरिया में आकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी की मोटरसाइकिल छिपाने के लिए चोरों ने जीरकपुर में एक कमरा किराए पर ले रखा था। चोरी के बाद वे मोटरसाइकिल को किराए के कमरे के खड़ा करके फिरोजपुर लौट जाते थे। कुछ दिनों बाद चोरी के मोटरसाइकिल को बेचने के लिए फिरोजपुर भेज दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें