फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पढ़ाई के साथ दो युवक कर रहे थे वेटर का काम, सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। बनूड़-तेपलां मार्ग पर खासपुर गांव के पास कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ाई लड़ रहा है। वेटर का काम करने वाले तीनों युवक शादी समारोह में काम करने के बाद घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई।मामले की जानकारी देते एएसआई मुहम्मद नसीम ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार युवक 12वीं कक्षा के छात्र थे। वे अपना खर्च चलाने के लिए वेटर का काम करते थे। तीनों मित्र गगनदीप सिंह (19) वासी चंगेरा, छिंदा सिंह (19) और जतिन कुमार (17) गांव खलौर वीरवार की शाम धर्मगढ़ गांव में शादी के लिए वेटर का काम करने गए थे। रात में तीनों दोस्त काम खत्म कर मोटरसाइकिल से गांव जा रहे थे। रात करीब 12 बजे जब वे तेपला मार्ग स्थित खासपुर गांव पहुंचे तो पीछे से आ रही क्रेटा कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भयानक थी कि गगनदीप और छिंदा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जतिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है। एएसआई ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।
गांव के सरपंच सोहजवीर सिंह व किसान नेता नंबरदार सतनाम सिंह सत्ता खलौर ने कहा कि गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाला छिंदा सिंह बहुत ही मिलनसार और खुशमिजाज था। वह अपने पिता और अपने परिवार का समर्थन करने के लिए पढ़ाई के साथ वेटर का काम भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लांडरां/बनूड़। मृतक युवकों की फाइल फोटो और नुकसाने गए वाहन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें