फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से 7.82 लाख रुपये ठगे, दो महिलाओं पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने एक युवक को कनाडा का वर्क परमिट दिलवाने और दूसरे युवक को पुर्तगाल भेजने के नाम पर 7.82 लाख रुपये के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ ठगी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी महिलाओं की पहचान हरदीप कौर निवासी डेराबस्सी और ममता देवी उर्फ अनुष्का राणा निवासी डेराबस्सी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ 406, 420 आईपीसी और इमिग्रेशन एक्ट धारा-25 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत में एडवोकेट पूजा नागरा निवासी हिल व्यू एनक्लेव जीरकपुर ने बताया कि उनकी मुलाकात 2022 में एक केस के सिलसिले में हरदीप कौर से हुई थी। हरदीप कौर ने बताया था कि वह इमिग्रेशन का काम करती है और लोगों को वर्क परमिट पर विदेश भेजती है। इस पर पूजा नागरा ने बताया कि वह अपने बेटे को कनाडा में वर्क परमिट पर भेजना चाहती थी और इसके बारे में हरदीप से बात की थी। इस पर हरदीप कौर ने उसे बताया कि वह वर्क परमिट एलएमआईए प्री अप्रूव्ड करवाती है और हमारे पास वर्क परमिट पड़े रहते हैं। इसके लिए हम 4 लाख रुपये लेते हैं। इसके बाद हरदीप कौर ने उसके बेटे के डॉक्यूमेंट तैयार किए और उसे दे दिए। 11 फरवरी 2023 को हरदीप कौर ने बताया कि वह उसके बेटे को कनाडा का वर्क परमिट दे सकती है। इस पर 20 फरवरी, 2023 को हरदीप कौर ने उससे दो लाख रुपये नकद ले लिए और एक लाख रुपये गूगल-पे करवाए। पूजा नागरा ने बताया कि पैसे लेने के बाद हरदीप कौर ने टालमटोल की और जब पैसे वापस मांगे तो वह धमकाने लगी। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में अवतार कालरा निवासी बादल कॉलोनी जीरकपुर ने पुलिस को शिकायत दी है कि हरदीप कौर और अनुष्का राणा ने उनके बेटे को पुर्तगाल भेजने के नाम पर उनसे लाखों की ठगी की है। दोनों ने उनके बेटे को पुर्तगाल भेजने के लिए उससे 4 लाख 82 हजार रुपये लिए थे। लेकिन रकम लेने के बाद न तो उनके बेटे को न तो पुर्तगाल भेजा और न ही रकम लौटाई। पुलिस ने दोनों मामलों में उक्त आरोपी दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें