फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नशे के शक में पकड़े दो युवकों का डोप टेस्ट पॉजिटिव, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बाकरपुर गांव में नशे के शक में पकड़े गए दो युवकों का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एक नवंबर को पुलिस गश्त के दौरान सड़क पर लड़खड़ाते हुए चल रहे युवकों को देखा था। उनकी पहचान बाकरपुर निवासी जसप्रीत सिंह (23) और गुरसेवक सिंह (22) के रूप में हुई। तलाशी में उनके पास से कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला। हालांकि, सिविल अस्पताल फेज-6 में कराए गए डोप टेस्ट में उनके शरीर में नशीले पदार्थों के सेवन की पुष्टि हुई। जसप्रीत की रिपोर्ट में मॉर्फिन, बुप्रेनोर्फिन और बेंजोडायजेपाइन पॉजिटिव मिले। गुरसेवक की रिपोर्ट में मॉर्फिन और बेंजोडायजेपाइन पॉजिटिव पाए गए। इसके आधार पर आईटी सिटी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 27, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें