फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 108 ज्योत की आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीरवार को फेज-2 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर एवं धर्मशाला में भगवान कृष्ण की दिव्य 108 ज्योत आरती और भव्य संगीतमय कीर्तन का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन




कार्यक्रम की शुरुआत राजेश गौड़ ने विधिवत श्री कृष्ण चालीसा पाठ के साथ की। इसके बाद भगवान कृष्ण की 108 ज्योत प्रज्वलित कर भव्य आरती की गई। इस दौरान मंदिर परिसर राधे-राधे के जयघोष और मधुर भजनों से गूंज उठा। संगीतमय कीर्तन में श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। सभी ने सामूहिक रूप से आरती में भाग लिया। उन्होंने सुख-समृद्धि की कामना की।



धार्मिक आयोजनों का महत्व

अतुल शर्मा, मंदिर सभा के प्रधान, ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ और अन्य शुभ अवसरों को धार्मिक आयोजनों से जोड़ना चाहिए। यह परिवार में आध्यात्मिक भावना को मजबूत करता है। इससे नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की जानकारी भी मिलती है। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें