खरड़। झुगियां रोड स्थित डीजीएम होम्स के पास प्रॉपर्टी सेल-परचेज ऑफिस का शटर तोड़कर कथित चोरी का प्रयास कर रहे दो युवकों को ऑफिस मालिक और स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों की पहचान सूरज उर्फ लड्डू निवासी नंगल और भरत निवासी सेक्टर-38 वेस्ट, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक्टिवा भी बरामद की है। सन्नी एन्क्लेव पुलिस चौकी ने अमन शर्मा के बयान पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।