जीरकपुर। जीरकपुर के अंदर आम आदमी पार्टी का आधार बढ़ रहा है, जिसके चलते पटियाला रोड पर स्थित गांव छत के कई परिवार रिवायती पार्टी की नीतियों से तंग और आप की नीतियों से प्रभावित होकर इसमें शामिल हो गए। इनको पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के उपाध्यक्ष व सीनियर आप नेता सुभाष शर्मा न पार्टी में शामिल करवाने की रस्म अदा की और कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को उचित सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पार्टी की संयुक्त सचिव स्वीटी शर्मा, हरजिंदर सिंह भुड्ढा, अमृतपाल सिंह, स्वर्ण सिंह टिवाणा, बलविंदर सिंह आलमगीर, सोनू, गुरचरण सिंह, गुरुमीत सिंह, बनारसी दास, प्रिंस और सोनी आदि मौजूद रहे।