फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रास्ते में घेरकर दो युवकों पर बीयर की टूटी बोतल से किया हमला, दोनों घायल, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र में दो युवकों पर बीयर की टूटी बोतल से हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने आकाश और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




बलटाना निवासी जसप्रीत सिंह 28 अगस्त की रात दोस्त शहबाज के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। सरकारी हाई स्कूल के पीछे कूड़े के ढेर के पास आकाश और 3-4 अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने मोटरसाइकिल रुकवाकर जसप्रीत से मारपीट की। आकाश ने टूटी बोतल से जसप्रीत के बाएं कान और शहबाज की बांह पर वार किया। हमलावर मौके से फरार हो गए। जसप्रीत के भाई ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। जसप्रीत ने 31 अगस्त को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें