फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 3.50 किलोग्राम अफीम सहित दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को 3.50 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय गोबिंदा और 32 वर्षीय जया बहादुर सिंह निवासी गांव कारंगा जिला जाजरकोट नेपाल के रूप में हुई है। आरोपी इस समय उत्तराखंड के धारचूला में किराये पर रह रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जीरकपुर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को डेराबस्सी कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 23 अप्रैल को सब इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह हेड कांस्टेबल हरविंदर सिंह के साथ गांव शताबगढ़ में युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम के तहत गश्त कर रहे थे। शाम करीब 5 बजे मैक-डी साइड से दो युवक आते नजर आए। दोनों युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। सब इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह को उन पर शक हुआ और उन्होंने उनसे पूछताछ की। दोनों ने अपना नाम गोबिंदा और जया बहादुर बताया है। जांच के दौरान उनके बैग से एक लिफाफा निकला। जांच में उसमें अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें