फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मुबारिकपुर में 15 किलो चूरा पोस्त के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। मुबारिकपुर क्षेत्र में पुलिस ने नाकेबंदी और चेकिंग के दौरान एक कार से 15 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एएसआई दिलबाग सिंह पुलिस पार्टी के साथ छिंदा स्टेडियम के नजदीक त्रिवेदी कैंप में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान काले रंग की स्कोडा ऑक्टेविया में सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और गाड़ी पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कार को घेरकर रोक लिया। तलाशी लेने पर गाड़ी से 15 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान जावेद पुत्र समीम, निवासी गांव पंडवाला, और प्रिंस पुत्र सतपाल राम, निवासी गांव मीरपुर, मुबारिकपुर, डेराबस्सी के रूप में की है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें