फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दो किशोरों का किया अपहरण, एक आरोपी के हाथ पर काट भागे दोनों

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। मनौली सूरत गांव से दो किशोरों का अपहरण कर गांव से तीन किलोमीटर दूर छोड़ने का मामला सामने आया है। किशोरों ने जब एक के हाथ में दांतों से काटा तो आरोपियों को कार रोकनी पड़ी। इसके बाद किशोर एक-एक करके आरोपियों के चंगुल से भाग गए।
विज्ञापन

परिजनों ने बच्चों की आपबीती सुनकर बनूड़ पुलिस को मामले से अवगत करा दिया है। बच्चा उठाने वाला गिरोह सक्रिय होने का मामला सामने आने पर क्षेत्र में दहशत है। यह घटना रविवार दोपहर के समय बताई जा रही है। गांव निवासी पाल खान ने बताया कि सोनी खान का बेटा अमीन खान 14 वर्ष और उसके भाई का पोता हैरी खान 12 वर्ष रविवार के दिन में गली में खेल रहे थे। तभी एक काले रंग की दिल्ली नंबर की कार आई। उसमें तीन लोग सवार थे। हैरी को अपने पास बुलाकर आरोपी उससे बातें करने लगे। इस दौरान उसको कार में बैठा लिया।
अमीन ने कार के पास पहुंचकर हैरी से नीचे उतरने को कहा, तो आरोपियों ने उसको भी जबरदस्ती कार के अंदर बैठा लिया। इसके बाद किशोरों को लेकर आरोपी चलते बने। इस दौरान दोनों रो रहे थे। घर के पास पाठ होने की वजह से लाउडस्पीकर बज रहा था। इस कारण उनके रोने की आवाज किसी को नहीं सुनाई दी। सोनी खान ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी शाम को तब मिली जब दोनों घर पहुंचे। किशाेरों ने उनको बताया कि विरोध करने पर भी आरोपियों ने कार नहीं रोकी तो उन्होंने एक आरोपी के हाथ में दांत लगा दिए। आरोपियों को कार को राजोमाजरा के खेत में रोकना पड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद दाेनों वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि अमीन दसवीं और हैरी पांचवीं कक्षा का छात्र है। दोनों खेतों से होते हुए तीन किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचे। इस घटना से गांव में डर का माहौल है। मनौली सूरत के स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले किशोर के पिता सोनी खान और उनके पड़ोसी पाल खान ने बताया कि अमीन खान और मेरे भाई का पोता हैरी खान उनके पास ही रहते हैं। दोनों गांव के स्कूल में ही पढ़ाई करते हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण दोनों गली में खेल रहे थे। इस मामले की आसपास के गांवों में भी चर्चा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें