फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली से हरदोई और गोरखपुर दो स्पेशल ट्रेन रवाना, 2582 श्रमिक अपने घर लौटे

Sat, 16 May 2020 11:39 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
विज्ञापन
मोहाली रेलवे स्टेशन से रेलगाड़ी में लोगों को गोरखपुर भेजा गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोहाली में लॉकडाउन में फंसे बाहरी राज्यों के श्रमिकों को जिला प्रशासन की ओर से उनके गृह राज्यों में भेजने का सिलसिला लगातार जारी है। इसके मद्देनजर शनिवार को दो ट्रेन यूपी के हरदोई और गोरखपुर को रवाना हुई। इन दोनों श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कुल 2582 श्रमिकों को रवाना किया गया है।

विज्ञापन


इस दौरान मोहाली रेलवे स्टेशन पर जिला प्रशासन की ओर से अंडर ट्रेनिंग आईएएस अधिकारी मनीषा राणा की अगुवाई में प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। यहां पर इन सभी ने श्रमिकों को विदाई दी। जानकारी के मुुुताबिक सभी श्रमिकों की स्क्रीनिंग आदि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शनिवार सुबह 11 बजे हरदोई के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इसमें 1341 श्रमिक सवार थे। जबकि शाम 5 बजे गोरखपुर के लिए रवाना हुई। इस स्पेशल श्रमिक ट्रेन से 1241 श्रमिकों को रवाना किया गया।
 

इसे भी पढ़ें- अमृतसरः लॉकडाउन में फंसे 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर यूपी रवाना हुई श्रमिक स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन


इस दौरान प्रशासन की ओर से श्रमिकों के लिए खाना, बिस्कुट और पानी की बोतल मुहैया करवाई गई। श्रमिकों ने जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। वहीं, प्रशासन के अधिकारियों और मुलाजिमों के चेहरों पर भी खुशी थी। कोरोना से बचाने के लिए इन सभी की स्क्रीनिंग आदि का काम प्रशासन ने एक दिन पहले ही शुक्रवार को पूरा कर लिया था, जिससे श्रमिकों को एक ही दिन धूप में खड़े रहकर कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन


खरड़ से जम्मू के लिए बस रवाना
शनिवार को ही खरड़ प्रशासन ने 23 छात्रों को एक बस से जम्मू रवाना किया। इन सभी की पहले स्क्रीनिंग की गई और रिकॉर्ड नोट किया गया। वहीं, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने साफ कहा है कि जो भी लोग अपने राज्यों में जाना जाते हैं। उन्हें प्रशासन की ओर से उनके राज्यों में भेजने के लिए पूूूरी मदद की जाएगी। वहीं, लोगों से इस काम में सहयोग की अपील की गई, जिससे कोरोना महामारी को मात दिया जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें