फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्नैचर गिरफ्तार, स्नैचिंग के बाद बदल लेते थे ठिकाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने दो स्नैचरों को गिरफ्तार है। स्नैचर वीरवार को बलटाना बाजार से एक व्यक्ति का पर्स छीनकर फरार हो गए थे और शुक्रवार किसी अन्य घटना को अंजाम देने की ताक में थे। बलटाना पुलिस चौकी इंचार्ज भिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान निपाल सिंह व अक्षय गुज्जर निवासी मध्य प्रदेश को शक के आधार पर काबू किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने माना कि उन्होंने वीरवार को बलटाना बाजार में उमराव सिंह निवासी सैनी विहार फेज-2 बलटाना का पर्स छीना था। पुलिस ने आरोपियों से उमराव सिंह का पर्स बरामद किया, जिसमें 2200 रुपये और एक्टिवा के दस्तावेज थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस की मानें तो इन दोनों स्नैचरों का कोई पक्का ठिकाना नहीं है। ये अपना ठिकाना बदलते रहते थे। ये छोटी-मोटी चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे और इसके बाद अपना ठिकाना बदल देते थे। पुलिस दोनों स्नैचरों से पूछताछ कर रही है। चोरी और स्नैचिंग से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें