फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लाखों की चोरी करके भागा घर का नौकर साथी के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
कुराली सब्जी मंडी से आरोपियों को गिरफ्तार करके ले जाती मुंबई पुलिस। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
कुराली। शादी में गए परिवार के घर से लाखों रुपये के गहने तथा अन्य सामान चुराकर भागे घर के नौकर और उसके साथी को मुंबई पुलिस ने कुराली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया है जिसकी कीमत लगभग 63 लाख रुपये है।
विज्ञापन

मुंबई पुलिस के जोन-9 के डीएसपी गणेश शिंदे ने बताया कि मुंबई में रहने वाले डॉ. सुखदेव दुग्गल का परिवार रिश्तेदार की शादी में गया हुआ था। वे घर में नौकर संजीव को छोड़ कर गए थे। जब शादी समारोह खत्म होने के बाद वे 10 जुलाई को घर आए तो नौकर संजीव अलमारी को तोड़ कर गहने तथा अन्य सामान चुराकर फरार हो गया था। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच में सामने आया कि नौकर संजीव ने अपने साथी अनिल रामचंद्र के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया और दोनों कुराली की सब्जी मंडी में ठहरे हुए हैं। मुंबई पुलिस ने कुराली पुलिस की मदद से सब्जी मंडी में छापामारी कर संजीव और उसके साथी अनिल रामचंद्र को काबू कर लिया। उनके पास से चोरी के गहने तथा अन्य सामान भी बरामद कर लिया। दोनों को मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें