फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हेरोइन सहित दो तस्कर काबू, दो दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना पुलिस ने दो तस्करों को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने गंदे नाले के पास से काबू किया है। आरोपी 22 वर्षीय सतनाम सिंह उर्फ सन्नी निवासी राइस मिल सिफती अमृतसर और सतनाम सिंह उर्फ सत्ता निवासी गली नंबर-1 आजाद रोड अमृतसर हैं। दोनों चंडीगढ़ मौली जागरां में किराये में रहते थे। आरोपियों के खिलाफ थाना जीरकपुर में एएसआई सुल्लखन सिंह के बयान पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को डेराबस्सी कोर्ट में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, वहां से उनको दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। चौकी इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी। उसी दौरान एएसआई सुल्लखन सिंह को सूचना मिली कि दो ड्रग तस्कर हेरोइन की सप्लाई देने बलटाना क्षेत्र में घूम रहे हैं। जब दोनों युवक मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को देखकर रास्ता बदल दिया। पुलिस ने हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली तो दोनों के पास से एक-एक लिफाफा मिला। उसमें 50-50 ग्राम हेरोइन थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें