फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े कंटेनर से टकराकर एक्टिवा सवार दो बहनों की मौत

विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर खड़े कंटेनर के साथ एक्टिवा के टकराने से दो बहनों की मौत गई। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
लांडरां-बनूड़। शहर के सूर्य सिटी के नजदीक हाईवे पर खड़े कंटेनर से टकरा कर एक्टिवा सवार दो बहनों की मौत हो गई। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। अगर हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच सकती थी।
विज्ञापन

इसी संबंधी एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि दोनों सगी बहनें गुरविंदर कौर (30) और भूपिंदर कौर (20) निवासी गांव फरीदपुर अपने एक्टिवा पर सवार होकर बनूड़ से गांव की ओर आ रही थीं। जब वह हाईवे पर गोदामों के नजदीक पहुंचीं तो अचानक सड़क पर खड़े कंटेनर के पीछे टकरा गईं और एक्टिवा समेत कंटेनर के नीचे फंस गई। यह देख आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत से दोनों लहूलुहान घायल बहनों को कंटेनर के नीचे से बाहर निकाला। इनमें से एक बहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दूसरी गंभीर घायल भूपिंदर कौर को एंबुलेंस-108 से राजपुरा के एपी जैन अस्पताल में दाखिल करवाया। उसकी भी यहां मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें