फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मामूली झगड़े को लेकर दो पक्षों में हुई लाड़ाई, कई लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रायपुररानी के गांव रैहना में मामूली झगड़े के बाद दो पक्षों में लड़ाई हो गई। इसमें कई लोग घायल हुए है। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार को गांव रैहना में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। मैच के दौरान अचानक किसी बात को लेकर बच्चों में आपस में झगड़ा हो गया। जैसे ही बच्चों के परिजनों को झगड़े की जानकारी लगी तो वे भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोबारा से दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में 6-7 लोग घायल हुए हैं। उसके बाद घायलों को उपचार के लिए रायपुररानी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां कुछ घायलों को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी रायपुररानी थाना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें