फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अंडरपास से नहीं हो सकी बारिश के पानी की निकासी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर-19 स्थित अंडरपास से अभी तक पानी की निकासी नहीं हो सकी है। इसके कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। हालांकि कारों का आवागमन हो रहा है, कुछ दोपहिया चालक भी हिम्मत जुटाकर निकल रहे हैं। बाइक या स्कूटी बीच में ही बंद होने पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम अधिकारियों ने दावा किया था कि बारिश के दौरान अंडरपास में पानी नहीं भरेगा। जब बाद में पानी भरा तो अधिकारियों ने दावा किया कि तुरंत ही पानी की निकासी करा दी जाएगी। मगर अब ये दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। जब भी बारिश आती है तो अंडरपास पानी से लबालब भर जाता है। उसके बाद कई-कई दिन तक पानी की निकासी नहीं हो पाती है। अब तो अंडरपास में जमा पानी बदबू मारने लगा है। यहां से गुजरने वाले लोगों को बदबू के कारण बुरा हाल रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें