फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: श्रीलंका में चमके मोहाली के दो खिलाड़ी, तेज जैन और जैमिन मालवीय बने सीरीज के सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। श्रीलंका में आयोजित पहली अंतरराष्ट्रीय 50-बॉल क्रिकेट द्विपक्षीय सीरीज में मोहाली के दो युवा खिलाड़ियों, तेज जैन और जैमिन मालवीय ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-15 वर्ग में तेज जैन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सीरीज का खिलाड़ी चुना गया, जबकि अंडर-19 वर्ग में जैमिन मालवीय ने सीरीज का खिलाड़ी का खिताब जीता। प्रतियोगिता में अंडर-15 वर्ग में भारत विजेता रहा और अंडर-19 वर्ग में श्रीलंका की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन




दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से मोहाली के क्रिकेट जगत में खुशी है। सीरीज में भारत की ओर से कुल 26 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनके साथ चार अधिकारियों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन इंटरनेशनल 50-बॉल्स क्रिकेट फेडरेशन के बैनर तले किया गया। फेडरेशन के अध्यक्ष और 50-बॉल क्रिकेट के संस्थापक इशान जैन आयोजन के दौरान मौजूद रहे। श्रीलंका में सीरीज की मेजबानी वहां के 50-बॉल्स क्रिकेट फेडरेशन के अध्यक्ष रोशन सिल्वा ने की। इस सीरीज को 50-बॉल क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।



50-बॉल क्रिकेट के संस्थापक का बयान

इशान जैन ने कहा कि इस आयोजन से 50-बॉल क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के प्रयासों को नई दिशा मिली है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से इस प्रारूप को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। जैन का उद्देश्य अधिक देशों के युवा खिलाड़ियों को इस प्रारूप में खेलने के अवसर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें