फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दो लाख लूटने के मामले में गार्ड समेत दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गार्ड ने रेकी कर अपने ही साथी संग मिलकर वारदात को दिया था अंजाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। 14 फरवरी को फेज-7 के एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ में युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दो लाख रुपये की लूट करने के मामले में पुलिस ने एटीएम बूथ के गार्ड सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की नकदी, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, चाकू, कपड़ा और मोबाइल फोन बरामद किया है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में निसान मसीह निवासी फिरोजपुर हाल निवासी सोहाना मोहाली को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर उसके साथी मनिंदर सिंह निवासी मोगा हाल निवासी सोहाना को गिरफ्तार किया है। थाना मटौर में 14 फरवरी को पीड़ित गुरजोत सिंह के बयान पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

गार्ड ने की थी रेकी
पुलिस के अनुसार निसान मसीह करीब तीन माह से संबंधित एटीएम बूथ पर सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था। उसने पीड़ित ने रेकी की थी। उसे मालूम था कि बिकू कुमार यहां कैश जमा करवाने आता है। उसने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी नशे के आदी बताए जा रहे हैं। नशे की हालत में ही लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों से दो लाख रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (पीबी-25-के-5497), चाकू, कपड़े और लूट की रकम से खरीदे गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें