फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में ट्रेडर कमीशन का जनता दरबार, 250 दुकानदारों ने रखी अपनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार ने गठित पंजाब ट्रेडर कमिशन के जिला-स्तरीय कार्यक्रम के तहत वीरवार को फेज 3बी2 की मुख्य मार्केट में जनता दरबार का आयोजन किया। इस मौके पर विधायक कुलवंत सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। इस दरबार में नगर निगम, उद्योग, आबकारी, जीएसटी, फूड सेफ्टी और फूड एंड सप्लाई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वीआईपी सिटी समेत शहर के विभिन्न बाजारों से करीब 250 दुकानदारों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें 60–70 लिखित शिकायतें भी दर्ज की गईं।
विज्ञापन

ट्रेडर कमीशन के जिला चेयरमैन रणजीत पाल सिंह, तरलोचन सिंह जिला प्रधान और विधान सभा के चेयरमैन अकबिंदर सिंह गोसल ने बताया कि व्यापारियों की प्रमुख समस्याएं सीवर जाम, पार्किंग की कमी, रेहड़ी-फड़ी, अव्यवस्थित बोर्ड और बुनियादी ढांचे से जुड़ी हैं। इनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। वीआईपी सिटी के दुकानदारों ने खास तौर पर पार्किंग, सीवर ओवरफ्लो और अवैध कब्जों की समस्या उठाई। इस मौके विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि जिन शिकायतों का मौके पर समाधान संभव था, उन्हें तुरंत निपटाया गया है, जबकि शेष को संबंधित विभागों को भेजा गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जायज शिकायतों का समाधान कर आवेदकों को सूचित किया जाएगा। उन्होंने वन्-टाइम सेटलमेंट स्कीम को मिली सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि इससे व्यापारियों को राहत और सरकार को राजस्व मिला है, जिसे विकास कार्यों में लगाया जाएगा। विधायक ने यह भी कहा कि सीवरेज, बिजली और मरम्मत कार्य निरंतर चलते रहते हैं, लेकिन नागरिकों का सहयोग जरूरी है। अवैध साइन बोर्डों पर मिल रहे नोटिसों को लेकर उन्होंने व्यापारियों से नियमों के अनुसार बोर्ड लगाकर शहर की सुंदरता में योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें