मोहाली। जिले में रविवार नौ लोग कोरोना संक्रमण से जंग जीतकर ठीक हो गए हैं, जबकि दो लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो गए हैं। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसी डॉ. ईशा कालिया ने बताया कि जिले में अभी तक 95655 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं और इनमें से 94474 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जबकि 1148 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। डीसी ने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए मुंह पर मास्क पहनकर रखें और एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाकर रखें। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 33 हो गई है, जिनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है। संवाद