फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली जिले में दो लोगों को हुआ कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में मंगलवार को दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और दो ही लोगों ने संक्रमण को मात दी है। डीसी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि खरड़ और घडुआं से 1-1 व्यक्ति कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हुआ है। इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है। जिले में अभी तक 69,069 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं और जिनमें से 67,953 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जबकि 1074 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। डीसी ने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और बाजार में मास्क लगाकर रखें और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना न भूलें। इसके अलावा दुकानदार ग्राहों को लिए सेनिटाइजर जरूर रहें और बिना मास्क के अंदर न आने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें