फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली : सिविल अस्पताल में स्थापित किए दो ऑक्सीजन मेडिकल सप्लाई सिस्टम, लोगों को इलाज में मिलेगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला रेडक्रॉस सोसायटी और सामाजिक संस्थान की ओर से फेज-6 के सिविल अस्पताल में 45 एलपीएम की क्षमता वाली दो मेडिकल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम स्थापित किए हैं। सोनालिका सोशल डेवलपमेंट सोसायटी, होशियारपुर और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए रेड क्रॉस सोसायटी को 40 लाख रुपये की वित्तीय मदद पहुंचाई गई। इस कारण अब अस्पताल में ऑक्सीजन के कमी से मरीजों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

वहीं, कोरोना के दूसरी लहर के चलते लोग स्वास्थ्य सुविधाओं वंचित रहे थे और उन्हें ऑक्सीजन सिलिंडर मिलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। ऐसे में ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम लगने से वेंटिलेटर भी जल्द लगा जाने की संभावना जताई जा रही है।
इस मौके पर मोहाली के डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि सोनालिका सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी से प्राप्त आर्थिक सहायता से स्थापित ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम लोगों के लिए वरदान साबित होगा। इन सिस्टम से 93 से 95 प्रतिशत ऑक्सीजन की प्राप्ती होगी। जिले में ऑक्सीजन की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक उपकरणों की जरूरत पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ी है। ऑक्सीजन जनरेटर का उपयोग में लाने से अस्पताल में वेंटिलेटर सुविधा भी जल्द शुरू की जा सकती है। इसके लिए ऑक्सीजन की सप्लाई निरंतर चाहिए होती है और इससे गंभीर मरीजों को समय पर सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकती है। उन्होंने सामाजिक विकास कि लिए सोसायटी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

वहीं, जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से लगातार लोगों के काम करती आ रही है। कोविड-19 के आगमन के साथ, सोसायटी ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किया है। इस दौरान मरीजों की देखभाल के लिए कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
इसके बावजूद मोहाली जिला रेड क्रॉस सोसायटी की नई शाखा के लिए कोई आय का साधन नहीं है। इसके बावजूद रेड क्रॉस सोसायटी के लोग समाज के लिए अच्छे कार्य कर रहे हैं, वहीं सोसायटी की ओर से लगातार तीन पहिया/व्हीलचेयर वितरित करती आ रही है। सोसायटी की ओर से आम जनता से अपील है कि वह जिला रेडक्रॉस सोसायटी को अधिक से अधिक दान करें। गरीबों और जरूरतमंदों की संभव मदद के लिए भोजन राशन और अन्य बुनियादी जरूरतें उपलब्ध करवाकर मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें