फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी से लापता सात बच्चों में से दो घर पहुंचे

Sat, 07 Dec 2024 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये कमाने के लिए घर से भागकर गए थे मुंबई पांच अभी भी मुंबई में, पुलिस टीम लेने के लिए रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। यहां के भगत सिंह नगर निवासी सात लापता प्रवासी बच्चों में से दो पांच दिन बाद घर पहुंच गए हैं। उनकी पहचान ज्ञान चंद और गौरव के रूप में हुई है। दोनों बच्चे दूसरे बच्चों के साथ रुपये कमाने के लिए घर से भाग कर मुंबई गए थे। जहां ये परेशान हो गए और कल रात दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आ गए। यहां से उन्होंने अपने माता-पिता को सूचना दी। जहां से उनके माता पिता पुलिस की मदद से उनको दिल्ली रेलवे स्टेशन से घर ले आए।
जानकारी के मुताबिक 6 जुलाई को एक ही स्कूल में पढ़ाई करने वाले वाले सात बच्चे पैसे कमाने के लिए भागकर मुंबई चले गए। इन लापता बच्चों की उम्र 12 से 15 साल के बीच है। उनके लापता होने के बाद उनके एक साथी ने पुलिस को बताया कि वह सभी घर से भागकर मुंबई जाने की बात कर रहे थे। जिससे उनके परिजनों व पुलिस को उनके मुंबई जाने के बारे में पता लगा। उनकी सूचना देने वाले बच्चे ने यह भी बताया था कि वह उन पर भी साथ मुंबई जाने का दबाव बना रहे थे। लेकिन डर के कारण नहीं गया। उनके लापता होने के बाद उनके माता-पिता चिंतित थे और पांच दिन तक पुलिस स्टेशन के चक्कर लगा रहे थे। इसे लेकर पुलिस की अलग-अलग टीमें भी बच्चों की तलाश में जुटी हुई थीं। इन बच्चों में भगत सिंह गली नंबर तीन निवासी 15 वर्षीय सूरज, 15 वर्षीय अनिल, गली नंबर चार निवासी ज्ञानचंद, गली नंबर आठ निवासी गौरव, 13 वर्षीय अजय, दिलीप व विष्णु शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि ज्ञान चंद और गौरव घर लौट आए हैं। जबकि बाकी बच्चों को घर वापस लाने के लिए पुलिस टीम मुंबई रवाना हो गई है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही बाकी बच्चों को भी सुरक्षित घर लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें