फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो मोस्ट वांटेड गुर्गे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। संगठित अपराध के खिलाफ अपने अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल कर एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने शंभू गांव के पास पटियाला-अंबाला हाईवे से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो मोस्ट वांटेड गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से ऑस्ट्रिया का बना 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल और छह कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय डेलू और अंकित बिश्नोई उर्फ कक्कड़ के रूप में हुई है। दोनों गांव खैरपुर अबोहर फाजिल्का के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी आकाओं अनमोल बिश्नोई और आरजू बिश्नोई के निर्देशों पर काम कर रहे थे। दोनों के खिलाफ स्टेट क्राइम मोहाली में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया है। दोनों तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी हत्या करने के बाद नेपाल भाग गए थे। पंजाब में सनसनीखेज अपराध को अंजाम देने के लिए अपने विदेशी आकाओं के निर्देश पर लौटे थे।
विज्ञापन

दोनों का आपराधिक है इतिहास
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। उनके खिलाफ पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में हत्या, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से संबंधित 15 से अधिक जघन्य अपराध दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि वे 2 मई 2025 को फाजिल्का में हुई भारत रत्न उर्फ विक्की की हत्या में भी वांछित थे। एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि उन्हें दोनों आरोपियों के राज्य में प्रवेश करने की सूचना मिली थी। कार्रवाई करते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया। उन्होंने अंबाला-पटियाला राजमार्ग पर आरोपियों का पता लगाया और सुबह-सुबह कार्रवाई कर उन्हें शंभू गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक आधुनिक हथियार बरामद किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें