फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पीड़ित दो और लोग जिंदगी की जंग हारे, 303 हुए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमितों की आए दिन मौत हो रही है। बीते दिन जहां तीन लोगों की मौत हुई थी, वहीं, आज बुधवार को दो और लोगों की मौत हो गई है। साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कल मंगलवार को 263 कोरोना संक्रमित मिले थे, जबकि आज 303 नए संक्रमित पाए गए हैं। नए संक्रमितों में 222 लोग अकेले मोहाली शहर से संबंधित हैं। इसके साथ ही अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 2704 पर पहुंच गई है। कोरोना के रोजाना बढ़ने वाले मामलों के कारण स्थिति रोजाना नाजुक होती जा रही है। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि सरकार अपनी ओर से कोरोना की रोकथाम के लिए सभी प्रयास कर रही है। लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इसके बाद महामारी पर दोबारा विजय पाई जा सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार को जिन दो लोगों की कोरोना की वजह से जान गई है। उनके बारे में प्रशासन ने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों की मौत हुई है वह उच्च रक्तचाप और अन्य बीमारियां पीड़ित थे। इनकी कोरोना रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमित होने वाले मरीजों में बनूड़ से दो, डेराबस्सी से 12, ढकोली से 34, घडुआं से एक, खरड़ से 22, कुराली से सात, लालड़ू के तीन केस शामिल हैं। जबकि 158 लोग तंदुरुस्त हुए हैं इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 24485 केस आ चुके हैं। इनमें से 21365 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। जबकि अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 2704 है और अब तक हुई मौतों की संख्या 416 हो गई है।
मदद के लिए मेडिकल हेल्पलाइन-104 पर करें फोन
मोहाली के डीसी गिरीश दियालन ने लोगों को सलाह दी है कि अगर उन्हें लगता है कि वह कोरोना संक्रमित हो सकते हैं, तो इस चीज को गंभीरता से लेते हुए वह अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं। टेस्ट में संक्रमित पाए जाते हैं तो समय से इलाज शुरू करवाएं, क्योंकि इलाज में देरी होने पर ही लोगों की हालत ज्यादा बिगड़ती है। इसके अलावा उन्होंने लोगों को नसीहत दी है कि वह किसी भी तरह की मेडिकल सुविधा के लिए विभाग की हेल्पलाइन नंबर-104 पर फोन कर सकते हैं। यह टोल फ्री नंबर है और यहां पर आप डॉक्टरों को अपना हाल बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें