फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य चक्र विजेता कामरेड बलविंदर सिंह हत्याकांड के दो और आरोपियों को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शौर्य चक्र विजेता कामरेड बलविंदर सिंह की हत्या के मामले में शुक्रवार को दो और आरोपियों को जमानत मिल गई। इसमें जगजीत सिंह उर्फ जग्गा निवासी लुधियाना और प्रभजीत सिंह उर्फ प्रभदीप सिंह उर्फ मिठू निवासी करतारपुर जिला जालंधर शामिल हैं। इनके खिलाफ एनआईए निर्धारित 180 दिनों में चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई।
विज्ञापन

वहीं, अदालत में एनआईए से पेश हुए अधिकारी ने बताया कि जगजीत सिंह के खिलाफ वह पहले ही क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर चुके हैं। जबकि प्रभजीत सिंह के खिलाफ अभी जांच चल रही है। इसके बाद अदालत ने दोनों आरोपियों की जमानत याचिका मंजूर करते हुए प्रत्येक को एक-एक लाख रुपये मुचलके पर जमानत का आदेश दिया। इस संबंधी आरोपियों के वकील जसपाल सिंह मंझपुर ने बताया कि कामरेड बलविंदर सिंह हत्याकांड में अब तक 11 आरोपियों को निर्धारित समय में जार्चशीट दाखिल न होने पर जमानत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें