फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आईजी से 95 हजार की ठगी करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। आईजी हरदीप सिंह दून से डीपी पर डीजीपी की फोटो लगाकर 95 हजार रुपये ठगने के मामले में सेक्टर-12 साइबर थाना पुलिस टीम ने बिहार से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रवि कुमार और मोहम्मद दानिश जिला खगड़िया बिहार निवासी के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस रंजन कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपियों से उनके साथियों की जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें