फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रैली में ले जाए जा रहे मजदूरों ने दिहाड़ी मांगी तो बीच रास्ते में उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। रैली में भीड़ एकत्रित करने के लिए पंचकूला के लेबर चौक से दिहाड़ी मजदूरों को जींद रैली में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मौली के नजदीक जब मजदूरों ने अपनी दिहाड़ी मांगी तो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिना रुपये दिए उनको रास्ते में उतार दिया। अधिक संख्या में मजदूरों को वहां एकत्रित देखा तो जिला परिषद सदस्य बहादुर राणा ने उनसे बातचीत की। मजदूरों ने बताया कि उन्हें पंचकूला के लेबर चौक से 600 रुपये की दिहाड़ी पर जींद ले जाया जा रहा था। रास्ते में दिहाड़ी मांगने पर उन्हें बीच सड़क पर ही उतार दिया गया। इसके बाद जिला परिषद के सदस्य बहादुर राणा ने उन्हें वाहन उपलब्ध करवाकर वापस पंचकूला रवाना किया गया। मामले में आप जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल का कहना है कि यह सब उनके खिलाफ एक षडयंत्र है। उनके किसी भी सहयोगी ने ऐसा नहीं किया है। वे सिर्फ कालका हलके के लोगों के साथ जींद गए हैं। पंचकूला हलके से कोई भी व्यक्ति हमारे साथ नही आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें