फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गाड़ी पर रखने के बहाने दो शातिर दुकान से 25 हजार की चादरें लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में चोरी व लूट के नए नए तरीके अपनाकर शहर निवासियों को लूटा जा रहा है। शिवालिक विहार में कुछ नोसरबाज लुटेरों ने एक दुकानदार से 25 हजार रुपए के बेडशीट ले लिए और पैसे दिए बिना ही समान लेकर फरार हो गए। दोनों लुटेरे एक्टिवा पर आए थे और सामान पैक करवाने के बाद समान रखने की एक्टिंग करते हुए फरार हो गए। जिसकी शिकायत दुकानदार ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन

भागते हुए लुटेरे सीसीटीवी में भी कैद हो गए हैं। जिसकी फुटेज दुकानदार द्वारा पुलिस को दी है। वारदात सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है ताकि कोई ओर दुकानदार उनका शिकार न बन जाए। इस दौरान पता चला के कुछ दिन पहले पड़ोसी दुकान से यहीं दो लुटेरे बैग लेकर फरार हो गए थे।
दुकानदार गुलशन कुमार भशीन ने बताया कि उसकी पटियाला रोड पर स्थिति शिवालिक विहार सोसाइटी में हैंडलूम की दुकान है। शाम करीब पांच बजे दो नोसरबाज उसकी दुकान पर आए और बोले कि उनके घर में शादी है। जिसके लिए उन्हें बेडशीट व अन्य सामान खरीदना है। उन्होंने करीब 25 हजार का सामान पैक करवा लिया, जिनमें ज्यादातर बेडशीट थीं। समान पैक करवाने के बाद उनमें से एक ने कहा कि शायद यह सामान एक्टिवा पर नही आएगा तो वह पहले सामान रखकर देख लेते हैं, नही तो कोई रेहड़ी मंगवानी पड़ेगी।
विज्ञापन

इस दौरान दुकानदार बिल चेक करने लग गया। इस बीच दोनों लुटेरे सामान एक्टिवा पर रखने के बहाने बाहर गए और गाड़ी स्टार्ट कर सारा समान लेकर फरार हो गए। दुकानदार ने उनका पीछा किया लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गए।
दुकानदार गुलशन ने बताया कि जब वह उनकी फोटो का प्रिंट निकालकर आसपास पूछताछ करने गया तो उन्हें किसी व्यक्ति ने बताया कि वे लोग कुछ दिन पहले बेडशीट और चादरें बेचने का काम बताते हुए पांच दिन के लिए कमरा किराया पर लेने के लिए आए थे। लेकिन उन्होंने नही दिया तो वे आगे चले गए। दुकानदार गुलशन ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें