फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सेक्टर-82 में 26 जनवरी से दो नाबालिग लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। 26 जनवरी से सेक्टर-82 में 17 वर्षीय दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गईं। दोनों के परिवार ने आरोप लगाया कि है कि उन्हें शिव शंकर व विकास निवासी अंब साहिब कॉलोनी फेज-11 अगवा करके ले गए हैं। पुलिस ने दोनों के पिता के बयान पर शिव शंकर व विकास के खिलाफ अगवा करने का मामला दर्ज कर लिया है। सभी की तलाश जारी है। पुलिस को नाबालिग लड़कियाें के परिवार ने कहा कि उनकी बेटियां 17 साल की हैं और दोनों अच्छी सहेलियां हैं। 26 जनवरी को वह दोनों बिना कुछ बताए घर से कहीं चली गईं, लेकिन घर नहीं आईं। जब घर नहीं लौटीं तो उन्होंने अपने तौर पर काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिलीं। बाद में पता चला कि अंब साहिब कॉलोनी के शिव शंकर और विकास उनकी बेटियों को शादी का झांसा देकर बहका फुसलाकर साथ ले गए हैं। दोनों को किसी अज्ञात जगह पर किडनैप करके रखा है। पुलिस ने पिता के बयान पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें