फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्किल इंडिया के तहत प्रोजेक्ट दिलवाने के नाम पर दो लाख ठगे, आरोपी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्किल इंडिया के तहत प्रोजेक्ट दिलवाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। इसमें सेक्टर-17 थाना पुलिस ने हरियाणा के शहर जगाधरी निवासी अभिषेक की शिकायत पर सेक्टर-17 स्थित पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन के अर्जुन कुमार पांडे को नामजद कर अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अभिषेक ने बताया कि वह एक एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट में प्रोजेक्ट हेड हैं। इस ट्रस्ट में स्किल इंडिया का पूरा काम देखते हैं। वह चंडीगढ़ सेक्टर-17सी में आए हुए थे और इसी दौरान उनकी मुलाकात अर्जुन पांडे नाम के व्यक्ति से रिसेप्शन पर हुई। जब उन्होंने प्रोजेक्ट को लेकर अर्जुन से बातचीत की तो उसने बताया कि यहां सभी प्रोजेक्ट सेटिंग से मिलते हैं और रिश्वत देनी पड़ती है। इसके बिना कोई भी प्रोजेक्ट नहीं मिलता। इसी दौरान अर्जुन ने दफ्तर में ही कार्यरत वीरेंद्र और प्रमोद नाम के व्यक्ति से फोन पर बात करवाई। इसके बाद अर्जुन ने पूरा भरोसा दिलाया कि वह सभी एक टीम के तौर पर काम करते हैं, फीस के तौर पर रिश्वत देनी होती है। अर्जुन ने दावा किया कि वह रिश्वत की रकम से पूरी सेटिंग से काम दिलवा देगा। इस पर अभिषेक आरोपी के झांसे में आ गया और मांगे गए दो लाख में से करीब 90 हजार रुपये उसके खाते में भेज दिए और बाकी पैसे कैश दे दिए।
विज्ञापन

इसके बाद अभिषेक के बार-बार कहने के बावजूद अर्जुन ने न तो काम दिलाया और न ही रकम लौटाई। जब उसने आरोपियों पर ज्यादा दबाव बनाया तो वे उसे धमकाने लगे। पीड़ित का आरोप है कि उसे आरोपियों ने धमकी दी है कि अगर कोई शिकायत दी या कार्रवाई उनके खिलाफ हुई तो वह उसकी ट्रस्ट को ब्लैक लिस्ट करवा देंगे। इस पर पीड़ित ने चंडीगढ़ पुलिस की पब्लिक विंडो पर शिकायत दी। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें